फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सरकारी दफ्तरों में बनेगा आधार कार्ड

सरकारी दफ्तरों में बनेगा आधार कार्ड

Thu, 07 Sep 2017 02:11 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
सरकारी दफ्तरों में बनेगा आधार कार्ड
वाराणसी। आधार कार्ड बनवाले के लिए अब आपको इधर उधर नहीं भटकना होगा। सरकारी दफ्तरों में आसानी से अब ये काम हो सकेगा। यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथारिटी आफ इंडिया (यूआईडीए) ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। कहा है कि जल्द से जल्द बाजारों में चलने वाले सहज जन सेवा केंद्रों से आधार बनाने का काम बंद करें और इसे सरकारी दफ्तरों में शुरू कराएं। बैंक परिसर में इसे खोलने पर ज्यादा जोर दिया गया है। लोगों की सुविधा को देखते हुए ऐसा किया गया है। ऐसे सरकारी दफ्तर जहां ज्यादा से ज्यादा लोगों का जाना होता है वहां ये केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल कुछ सहज जन सेवा केंद्रों की शिकायतें मिली थीं कि वह बिना मानकों को पूरा किए बगैर आधार कार्ड बनवा दे रहे हैं। यूएआईडी ने कुछ केंद्रों को बंद करा दिया था। साथ ही सभी के लिए पचास-पचास हजार रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करने का निर्देश दिया था। सुरक्षा और लोगों की सुविधा के लिहाज से अब शहर के विभिन्न इलाकों में चलने वाले केंद्रों को बंद कर इसे सरकारी दफ्तरों में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है। कलेक्ट्रेट में इसे शुरू भी कर दिया गया है। नगर निगम, मंडलीय एवं जिला अस्पताल, प्रमुख बैंक आदि कार्यालयों समेत 19 स्थानों पर स्थान चिह्नित कर इसी महीने से ये व्यवस्था शुरू करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed