{"_id":"59a723164f1c1b5b738b47ad","slug":"51504125718-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस सितंबर को कैंपस में ही होंगी निरस्त प्रवेश परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस सितंबर को कैंपस में ही होंगी निरस्त प्रवेश परीक्षाएं
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। परिसर के बाहर बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर नकल के आरोप में काशी विद्यापीठ की निरस्त की गई चारों प्रवेश परीक्षाएं अब कैंपस में ही होंगी। इसमें एलएलबी की प्रवेश परीक्षा प्रथम पाली में होगी, वहीं अन्य तीन पाठ्यक्रम एमए मासकॉम, एमएड और पीजी डिप्लोमा इन नैचुरोपैथी एंड योग की प्रवेश परीक्षा द्वितीय पाली में होगी। इन चारों ही पाठ्यक्रमों में कुल 3700 से अधिक अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। केंद्र निर्धारण के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब अभ्यर्थियों को इसकी सूचना देने की तैयारी की जा रही है।
काशी विद्यापीठ के इन चार पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा नकल के आरोप निरस्त कर दी गई थी। ये प्रवेश परीक्षाएं जिन केंद्रों पर हुई थी, वहां धांधली के आरोप लगाए गए थे। आरोप था कि उन परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल से बाकायदा नकल कराई गई। प्रवेश समिति ने इन आरोपों को सही पाया और इन केंद्रों पर जिन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं हुईं थीं, उन्हें निरस्त कर दिया था। निरस्त की गई इन चार पाठ्यक्रमों की परीक्षा अब दस सितंबर को होगी। परीक्षा केंद्र का निर्धारण कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग के निर्देशन में बनी कमेटी के प्रस्ताव पर किया गया है। कमेटी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया था कि किसी और केंद्र पर प्रवेश परीक्षा न कराकर कैंपस में ही कराई जाए।