{"_id":"59989cf84f1c1b4d158b4821","slug":"51503173880-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में सिक्का न लेने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में सिक्का न लेने पर होगी कार्रवाई
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अस्पतालों के काउंटर पर सिक्का न लेने की शिकायत पर प्रदेश के विधि, न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने स्वास्थ्य महकमे के उच्चाधिकारियों को कड़ी ताकीद की है। चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेने शनिवार को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा पहुंचे डॉ. नीलकंठ ने मरीजाें से बात की। प्रभारी एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार को निर्देश दिया कि मरीजों के जांच और उपचार में पूरी तत्परता और संवेदनशीलता बरती जाए। मरीजों ने शिकायत की कि अस्पताल काउंटर पर सिक्का लेने से मना कर दिया जा रहा है। इस पर मंत्री ने एसआईसी से ऐसा नहीं होना चाहिए। सिक्का लेने में आनाकानी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल में गंदगी और शौचालयों में टपकता पानी देख कड़ी नाराजगी जाहिर की। एसआईसी से हर दिन निरीक्षण कर कमियों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। मोर्चरी हाउस में डीप फ्रीजर मंगाए जाने, दो डायलिसिस मशीन खरीदने, दवाओं की कमी न होने देने के भी निर्देश दिए।