{"_id":"595aaa114f1c1b183c8b460d","slug":"51499114001-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी विजिलेंस से मिले विवेचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी विजिलेंस से मिले विवेचक
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद चंदौली के एआरटीओ आरएस यादव के मुकदमे की जांच विजिलेंस ने शुरू कर दी है। आरएस के खिलाफ चंदौली कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे के विवेचक सीओ चकिया प्रदीप सिंह चंदेल सोमवार को मुकदमे से संबंधित दस्तावेज लेकर एसपी विजिलेंस शिवशंकर सिंह से मिले।
मुकदमे के संदर्भ में अब तक की प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही विजिलेंस ने तमाम कागजात भी अपने कब्जे में लिए। जांच के क्रम में जल्द ही संबंधित लोगों के बयान लिए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो मुकदमे की जांच में परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ होगी। आरएस यादव के रैकेट से जुड़े लोगों की भी विजिलेंस पड़ताल कर रही है। आरएस यादव के साथ चलने वाले विभाग के कुछ सिपाही भी जांच केे दायरे में हैं।