{"_id":"595176204f1c1ba8148b4597","slug":"51498510880-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला नर कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला नर कंकाल
Updated Tue, 27 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में मिला नर कंकाल
सारनाथ। दीनापुर स्थित एक ईंट भट्ठे के समीप चरी के खेत में सोमवार को एक नर कंकाल मिला। लोग आशंका जता रहे थे कि हत्या कर शव फेंका गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजने और डीएनए टेस्ट कराने की बात कही।
सारनाथ थाना अंतर्गत दीनापुर की कुछ महिलाएं दोपहर में खेत में शौच के लिए गईं थीं। खेत में घुसते ही नर कंकाल देखा तो शोर मचाते हुए बाहर भागीं। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। देखा कि कंकाल का हाथ अलग है। गले से कमर तक सिर्फ हड्डियां थीं। पैर और सिर में मांस बचा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसे जलाया गया हो। थोड़ी देर में ग्राम प्रधान लालजी मौर्य पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले के सभी थानों को इस संबंध में इत्तला कर दिया गया है। शव की शिनाख्त कराई जाएगी।