फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दुराचार के मामले में प्रोफेसर को बीएचयू ने निलंबित किया

दुराचार के मामले में प्रोफेसर को बीएचयू ने निलंबित किया

Sat, 17 Jun 2017 01:35 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
दुराचार के मामले में प्रोफेसर को बीएचयू ने निलंबित किया
अनूप ओझा। बीएचयू प्रबंध शास्त्र संकाय के चार माह से लापता चल रहे प्रो. अभिजीत सिंह के बारे में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। चार महीने से सहकर्मियों, शिष्यों के अलावा रजिस्ट्रार कार्यालय को पता नहीं था कि आखिर वह अचानक गए कहां? लेकिन अब सचाई सामने आने के बाद लोग सन्न रह गए हैं। वह कहीं लापता नहीं हुए, बल्कि शोध के लिए संपर्क में आई एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ होटल में बलात्कार करने के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद थे। तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद यहां आने के बाद बीएचयू प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी के एक डिग्री कॉलेज में तैनात दिल्ली की निवासिनी महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने प्रो. अभिजीत के खिलाफ दिल्ली के ही पहाड़गंज थाने में बीती 17 जनवरी को पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में कहा कि एक शोध के सिलसिले में बीएचयू के प्रबंध शास्त्र संकाय के प्रो. अभिजीत सिंह से मैंने संपर्क किया था। कुछ दिनों बाद अभिजीत मेरे साथ व्यक्तिगत मुलाकात की जरूरत पर जोर देने लगे। इसके बाद आईआईएम नोएडा परिसर में आयोजित एक सेमिनार में शिरकत के बहाने अभिजीत ने मुझे वहां बुलाया। इस दौरान प्रो. अभिजीत ने अलवर (राजस्थान) के एक निजी विश्वविद्यालय में विजिट के लिए 13 दिसंबर 2016 को चलने के लिए कहा। इसके बाद मुझे भ्रम में रखकर घर पहुंचाने के बजाय पहाड़गंज (दिल्ली) के होटल हरी पियार्को ले गए। वहां कॉफी के बहाने मुझे कोई ड्रिंक पिलाकर मेरे साथ दुराचार किया गया। 13 दिसंबर से 15 दिसंबर 2016 तक प्रो. अभिजीत मुझे उस होटल में बंधक बनाकर मेरी अस्मत लूटते रहे।
विज्ञापन

पीड़िता असिस्टेंट प्रोफेसर ने पहाड़गंज थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। महिला की तहरीर के आधार पर पहड़ागंज पुलिस ने मारपीट, धमकी देने और बलात्कार के आरोप में प्रो. अभिजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर असिस्टेंट प्रोफेसर का मेडिकल मुआयना कराया। तीन फरवरी को पुलिस ने प्रो. अभिजीत को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रो. अभिजीत के जेल जाने के बारे में जानकारी ही नहीं थी। रिहा होकर आने के बाद प्रो. अभिजीत ने रजिस्ट्रार कार्यालय को दिए पत्र में कहा कि उन्हें दुश्मनी और विद्वेष के तहत फंसाया गया था और वह इस दौरान जेल में थे। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामले में प्रबंध शास्त्र संकाय के निदेशक और डीन प्रो. राजकुमार का कहना है कि प्रो. अभिजीत को निलंबित किए जाने संबंधी आदेश र प्रो. राजकुमार, निदेशक और डीन-प्रबंध शास्त्र संकाय।जिस्ट्रार कार्यालय से मुझे प्राप्त हो गया है। उन्हें किस आरोप में निलंहित किया गया इसकी जानकारी अभी मुझे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed