{"_id":"6750a7ab9d99e09f9e0cf034","slug":"51-candidates-filed-nomination-for-central-bar-association-elections-88-forms-sold-varanasi-news-c-20-vns1021-812714-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सेंट्रल बार एसोसिशन चुनाव के लिए 51 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, बिके 88 फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सेंट्रल बार एसोसिशन चुनाव के लिए 51 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, बिके 88 फार्म
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिशन चुनाव के लिए 51 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, बिके 88 फार्म
वाराणसी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को भी काफी गहमागहमी रही। अब तक विभिन्न पदों पर 51 प्रत्याशियों ने नामांकन किया और 88 नामांकन फॉर्म बिके। प्रत्याशियों ने हुजूम के साथ नारेबाजी और शक्ति प्रदर्शन भी किया। अधिकतर प्रत्याशी कलेक्ट्रेट स्थित विजय करण हनुमान मंदिर के पास जुटे और उनका आशीर्वाद लेकर जुलूस की शक्ल में सेंट्रल बार के पांड्या सभागर स्थित नामांकन स्थल पर पहुंचे और वहां रखे बॉक्स में नामांकन पत्र दाखिल किया। बृहस्पतिवार को अपराह्न 3 बजे तक नामांकन होगा।
नामांकन जांच और वापसी के बाद 7 दिसंबर को फाइनल सूची जारी होगी। 21 को मतदान और 22 दिसंबर को परिणाम आएगा।
-- -- -- -- -
पुरानी एल्डर्स कमेटी से ही होगा बनारस बार का चुनाव
वाराणसी। 183 वर्ष पुराने बनारस बार एसोसिएशन के चुनाव कराने के लिए गठित एल्डर्स कमेटी के विवाद के मामले में बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने हस्तक्षेप करते हुए पुरानी एल्डर्स कमेटी से चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा। बार कौंसिल ऑफ इंडिया के को चेयरमैन श्रीनाथ त्रिपाठी ने एल्डर्स कमेटी के विवाद को लेकर महामंत्री कमलेश सिंह यादव के पत्र का संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि बनारस बार के महामंत्री चुनाव संबधित सारा रिकार्ड एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन असफाक अहमद को उपलब्ध कराएं और एल्डर्स कमेटी से चुनाव कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाए। इस दौरान विवादों के बीच बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने इस्तीफा दे दिया। अब इस पर आम सभा की बैठक में निर्णय होगा। बनारस बार का मतदान 20 दिसंबर व मतगणना 22 दिसंबर को होनी है।