फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   50 thousand VHP workers will go to ayodhya from varanasi

अयोध्या की धर्मसभा में काशी से जाएंगे 50 हजार विहिप कार्यकर्ता 

Wed, 21 Nov 2018 11:34 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 21 Nov 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
50 thousand VHP workers will go to ayodhya from varanasi
धर्मसभा को लेकर पदयात्रा निकालते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में आयोजित धर्मसभा में 25 नवंबर को 50 हजार विहिप कार्यकर्ता काशी के भाग लेंगे। इसके अलावा तकरीबन 50 हजार अन्य हिंदू संगठनों के लोग भी शामिल होंगे। सभी लोग अपने अपने साधनों से अयोध्या 24 को ही निकलेंगे। बस, ट्रेन और चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ता जाएंगे। यह जानकारी विहिप के महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल सिंह ने दी।
विज्ञापन


लहरतारा स्थित कार्यालय में महानगर अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने अदालत में सुनवाई के समय इस मुद्दे पर लोकसभा चुनाव बाद फैसला सुनाने की दलील दी थी। राम मंदिर मुद्दे को कांग्रेस चुनावी रंग देना चाह रही है।
विज्ञापन


महानगर मंत्री राजन तिवारी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय हिंदू जनमानस की भावनाओं एवं मौलिक अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए संवैधानिक रूप से प्रतिबद्ध है। जिस प्रकार राजनीतिक दल के विचारधारा की याचिका पर सुनवाई टाली गई। इससे हिंदू समाज मर्माहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म प्रसार प्रमुख दिवाकर ने कहा कि काशी से कई रामभक्त अयोध्या जा रहे हैं। धर्मसभा में हिस्सा लेने के बाद उसी दिन या अगले दिन वापस लौट आएंगे। अयोध्या चलो के लिए विहिप की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। यहां से कई धर्माचार्य अयोध्या जा रहे हैं। राम बालक दास की अगुवाई में कई साधु संत 25 को अयोध्या में रहेंगे। इनके अलावा और भी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता जाएंगे। 

संघ ने की अयोध्या चलने की अपील  

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लाजपत नगर काशी उत्तर भाग की बैठक मंगलवार को विवेकानंद कॉलोनी में हुई। इसमें 25 नवंबर को अयोध्या चलने की अपील की गई। इसमें नागरिकों के अलावा विभिन्न संस्कृति, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर संघचालक राजेंद्र प्रताप पांडेय ने कहा कि राम मंदिर निर्माण नहीं होने से हिंदू समाज चकित है। उन्होंने कहा कि राम सबके हृदय में निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी शक्तिको बढ़ाते हुए समाज के बीच जाकर राम मंदिर आंदोलन के बारे में बताना है।

गंगाधर राय ने कहा कि आप सभी को विशेष तौर पर यह ध्यान रखना है कि जुलूस के दौरान किसी को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। यह देश हमारा है और इस देश में रहने वाले हमारे सभी भाईबंधु हैं।

उधर, अयोध्या में 25 नवंबर को आयोजित धर्मसभा को लेकर बीएचयू परिसर में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बीएचयू परिसर में पदयात्रा निकाली। महिला महाविद्यालय से रविदास गेट तक पदयात्रा निकालकर कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम जयश्री राम के जयघोष के साथ लोगों से अयोध्या चलने की अपील की। इस दौरान मीडिया प्रमुख शुभम तिवारी ने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे आराध्य है, बावजूद इसके अयोध्या में राममंदिर नहीं बन पा रहा है। अब समय आ गया है जब सभी को आगे आना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed