{"_id":"5bf4f562bdec22698b7fe22e","slug":"50-thousand-vhp-workers-will-go-to-ayodhya-from-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या की धर्मसभा में काशी से जाएंगे 50 हजार विहिप कार्यकर्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या की धर्मसभा में काशी से जाएंगे 50 हजार विहिप कार्यकर्ता
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
धर्मसभा को लेकर पदयात्रा निकालते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में आयोजित धर्मसभा में 25 नवंबर को 50 हजार विहिप कार्यकर्ता काशी के भाग लेंगे। इसके अलावा तकरीबन 50 हजार अन्य हिंदू संगठनों के लोग भी शामिल होंगे। सभी लोग अपने अपने साधनों से अयोध्या 24 को ही निकलेंगे। बस, ट्रेन और चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ता जाएंगे। यह जानकारी विहिप के महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल सिंह ने दी।
लहरतारा स्थित कार्यालय में महानगर अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने अदालत में सुनवाई के समय इस मुद्दे पर लोकसभा चुनाव बाद फैसला सुनाने की दलील दी थी। राम मंदिर मुद्दे को कांग्रेस चुनावी रंग देना चाह रही है।
महानगर मंत्री राजन तिवारी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय हिंदू जनमानस की भावनाओं एवं मौलिक अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए संवैधानिक रूप से प्रतिबद्ध है। जिस प्रकार राजनीतिक दल के विचारधारा की याचिका पर सुनवाई टाली गई। इससे हिंदू समाज मर्माहत हैं।
विज्ञापन
धर्म प्रसार प्रमुख दिवाकर ने कहा कि काशी से कई रामभक्त अयोध्या जा रहे हैं। धर्मसभा में हिस्सा लेने के बाद उसी दिन या अगले दिन वापस लौट आएंगे। अयोध्या चलो के लिए विहिप की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। यहां से कई धर्माचार्य अयोध्या जा रहे हैं। राम बालक दास की अगुवाई में कई साधु संत 25 को अयोध्या में रहेंगे। इनके अलावा और भी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता जाएंगे।

संघ ने की अयोध्या चलने की अपील
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लाजपत नगर काशी उत्तर भाग की बैठक मंगलवार को विवेकानंद कॉलोनी में हुई। इसमें 25 नवंबर को अयोध्या चलने की अपील की गई। इसमें नागरिकों के अलावा विभिन्न संस्कृति, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर संघचालक राजेंद्र प्रताप पांडेय ने कहा कि राम मंदिर निर्माण नहीं होने से हिंदू समाज चकित है। उन्होंने कहा कि राम सबके हृदय में निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी शक्तिको बढ़ाते हुए समाज के बीच जाकर राम मंदिर आंदोलन के बारे में बताना है।
गंगाधर राय ने कहा कि आप सभी को विशेष तौर पर यह ध्यान रखना है कि जुलूस के दौरान किसी को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। यह देश हमारा है और इस देश में रहने वाले हमारे सभी भाईबंधु हैं।
उधर, अयोध्या में 25 नवंबर को आयोजित धर्मसभा को लेकर बीएचयू परिसर में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बीएचयू परिसर में पदयात्रा निकाली। महिला महाविद्यालय से रविदास गेट तक पदयात्रा निकालकर कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम जयश्री राम के जयघोष के साथ लोगों से अयोध्या चलने की अपील की। इस दौरान मीडिया प्रमुख शुभम तिवारी ने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे आराध्य है, बावजूद इसके अयोध्या में राममंदिर नहीं बन पा रहा है। अब समय आ गया है जब सभी को आगे आना होगा।