{"_id":"5ebd691a8ebc3e906e12854d","slug":"50-people-stopped-from-pune-going-to-different-districts-of-purvanchal-and-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे से पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों और बिहार जा रहे 50 लोग रोके गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुणे से पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों और बिहार जा रहे 50 लोग रोके गए
Thu, 14 May 2020 09:21 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 14 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ा कंटेनर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे से पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों और बिहार के लिए जा रहे 50 लोगों से भरे एक को सीओ ट्रैफिक ने बुधवार को चौकाघाट क्षेत्र में रुकवाया। कागज की जांच कर सभी को मिर्जामुराद में क्वारंटीन सेंटर में स्क्रीनिंग कराकर चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आगे जाने के लिए कहा गया। सीओ ट्रैफिक अवधेश कुमार पांडेय चौकाघाट क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच उन्हें महाराष्ट्र के रजिस्ट्रेशन नंबर का एक कंटेनर दिखा तो उन्होंने उसे रुकवाया। सीओ ट्रैफिक ने बताया कि कंटेनर में पांच बच्चे और पांच महिलाओं सहित तकरीबन 50 लोग सवार थे। कंटेनर सिद्धार्थनगर निवासी व्यक्ति का है और चालक संतकबीर नगर का है।
विज्ञापन
कंटेनर सवार लोगों ने बताया कि वह 3000 से 3500 रुपये तक किराया देकर मऊ, देवरिया, गोरखपुर, बक्सर, बेतिया एयर रोहतास आदि जिले के लिए निकले हैं। सीओ ट्रैफिक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सभी को चिकित्सकीय जांच और परामर्श के लिए मिर्जामुराद स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन