{"_id":"61e0835aef75d9484f793654","slug":"50-kg-of-chinese-manjha-recovered-from-laksa-and-12-kg-from-dalmandi-five-arrested-varanasi-news-vns633416717","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्सा से 50 और दालमंडी से 12 किलो चीनी मांझा बरामद, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्सा से 50 और दालमंडी से 12 किलो चीनी मांझा बरामद, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
वाराणसी। प्रतिबंधित चीनी मांझे बिक्री करने वालों के खिलाफ बृहस्पतिवार को कमिश्नरेट पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। लक्सा पुलिस ने औरंगाबाद से 50 किलो चीनी मांझे के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार किया। चौक पुलिस ने दालमंडी से 12 किलो चीनी मांझे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने बगवा नाला नई बस्ती स्थित मकान में छापा मारकर सौ अंटा चीनी मांझा के साथ दो बाल अपचारी को पकड़ा। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर काशी और वरुणा जोन इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
लक्सा थानाध्यक्ष मिथिलेश यादव को सूचना मिली कि औरंगाबाद स्थित धर्म स्थल के पास प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री हो रही है। टीम के संग छापा मारा तो एक दुकान के अंदर 50 किलो चीनी मांझे बरामद हुए। दुकानदार सरायफाटक निवासी अमन को गिरफ्तार किया गया। वहीं चौक इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा भनक लगी कि दालमंडी में चोरी से प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री हो रही है। इस पर पुलिस थाना प्रभारी ने छापा मारा। दुकानदार दीपक कसेरा और भोला यादव की दुकान से 12 किलो प्रतिबंधित चीनी मांझे बरामद हुए। पूछताछ में रामनगर दरियापुर निवासी दीपक और बेनियाबाग निवासी भोला ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर चीनी मांझा खपाने की तैयारी थी। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत के अनुसार टीम ने बेनियाबाग, दालमंडी सहित अन्य इलाकों में अभियान चलाया। उधर, लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने पांडेयपुर स्थित बघवा नाला नई बस्ती स्थित मंगरू सोनकर के मकान में छापा मारा। इस दौरान सौ अंटा प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद हुआ। पुलिस ने मंगरू के दोनों बेटों राम और लक्ष्मण सोनकर को पकड़ा। पुलिस के अनुसार कई दिनों से शिकायत मिली रही थी कि मकान से प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री हो रही है।