फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   4G network of BSNL started two hundred towers will be installed in July and Two BTS installed

Varanasi News: BSNL का 4जी नेटवर्क शुरू, जुलाई तक लग जाएंगे 200 टावर; वाराणसी में यहां लगाए गए दो BTS

Fri, 07 Jun 2024 07:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 07:12 PM IST
सार

Varanasi News: लैंडलाइन से फाइबर कनवर्जन के सभी प्लान में स्पीड 25 एमबीपीएस, प्लान 499 में 60, प्लान 599 में 100, प्लान 699 में 125, 799 प्लान में 150 और 999 प्लान में 200 एमबीपीएस की स्पीड दी जा रही है। वाराणसी में नए सुपर एज राउटर की संस्थापना के बाद फाइबर के इंटरनेट कनेक्शन की गति और बेहतर हो गई है।

विज्ञापन
4G network of BSNL started two hundred towers will be installed in July and Two BTS installed
बीएसएनएल की 4जी सेवा को लेकर महाप्रबंधक की प्रेसवार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क का लाभ शहर वासियों को मिलने लगा है। पांडेयपुर स्थित गायत्री नगर और तिब्बत शिक्षण संस्थान के पास दो बेस ट्रांसमिशन सिस्टम (बीटीएस) लग गए हैं। 30 जून तक शहर में 100 4जी टावर और जुलाई अंत तक 200 टावर लग जाएंगे।

विज्ञापन


सिगरा स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि भदोही, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और गाजीपुर जिलों के शहरी क्षेत्र में भी 4जी सेवाएं 30 जुलाई तक शुरू हो जाएंगी। 4जी सेवा के लिए सभी उपभोक्ता जिनके पास 2जी या 3जी सिम है, उसे 4जी सिम में अपग्रेड करने की जरूरत है। उपभोक्ता अपने नजदीकी रिटेलर से निशुल्क सिम लेकर अपग्रेड कर सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर के ग्रामीण क्षेत्र में 26, मिर्जापुर के ग्रामीण क्षेत्र में 14, चंदौली के ग्रामीण क्षेत्र में 12, भदोही के ग्रामीण क्षेत्र में 4 व सोनभद्र के ग्रामीण क्षेत्र में पांच 4जी के उपकरण लग चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र के 4जी उपकरण 700 एमएचजेड बैंड पर काम करते हैं, जो कुछ ही 4ही मोबाइल हैंडसेट पर उपलब्ध है। नए आ रहे सभी मोबाइल में यह फ्रीकवेंसी बैंड उपलब्ध है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए मोबाइल बंडलिंग स्कीम जल्द आने की संभावना है।

डीजीएम डीके उपाध्याय और एमके सिंह ने बताया कि वाराणसी व्यापार क्षेत्र में लैंडलाइन को फाइबर में बदलने का कार्य प्रगति में है, अब तक लगभग 2000 लैंडलाइन को फाइबर से बदला जा चुका है और सितंबर माह तक शेष अन्य भी बदले जाएंगे। बीएसएनएल द्वारा पुराने प्लान पर स्पीड अपग्रेड किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed