{"_id":"5a66f4074f1c1bb2208b4d07","slug":"460-muslim-pilgrims-selected-from-varanasi-for-haj-yatra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" हज यात्राः खुली खुशकिस्मतों की लॉटरी, बनारस से 460 हज जायरीन का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्राः खुली खुशकिस्मतों की लॉटरी, बनारस से 460 हज जायरीन का हुआ चयन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
हज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज पर जाने वाले खुशकिस्मतों की लॉटरी सोमवार को लखनऊ स्थित हज हाउस में निकाली गई। हज मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री मोहसिन रजा और सेंट्रल हज कमेटी के सदस्य डॉ. इफ्तेखार अहमद जावेद ने प्रदेश भर से आए करीब 40 हजार आवेदकों में से 18 हजार 77 आजमीन-ए-हज को कुर्राअंदाजी (लॉटरी) के जरिए चयनित किया गया।।
इसमें बनारस के 460 हज जायरीन का चयन हुआ है। वाराणसी से आए 1301 आवेदकों में 460 जायरीन को हज पर जाने का मौका मिल रहा है।
इसी तरह वाराणसी इंबार्केशन से जाने वाले 16 जिलों में सर्वाधिक कोटा इलाहाबाद का है। यहां 1059 आवेदन में से 671 का चयन हुआ है।
इसी तरह आजमगढ़ के 1308 में से 604 जायरीन की लॉटरी निकाली गई। गाजीपुर में 328 आवेदन में से 310 जायरीन चयनित हुए। वहीं मऊ से 361 और गोरखपुर से 339 का चयन हुआ है। बलिया, चंदौली, देवरिया, जौनपुर, कुशीनगर, कौशांबी, महाराजगंज, मिर्जापुर, संत रविदास नगर (भदोही) और सोनभद्र के जिलों की लॉटरी नहीं निकाली गई। इन जिलों से कोटे से कम आवेदन आए थे।
इन जिलों के सभी आवेदकों का चयन हो गया है। जिन हज जायरीन की लॉटरी निकली है, उन्हें 31 जनवरी तक हज की पहली किस्त 81 हजार रुपये जमा करने होंगे। हज कमेटी के सचिव विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित हज यात्रियों की सूची राज्य हज कमेटी की वेबसाइट www.uphajcommittee.com पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
हज के लिए चयनित होने वाले हज यात्री अब हज खर्च की पहली किस्त 81 हजार रुपये की होगी। चयनित हज यात्री अपना पासपोर्ट व 81 हजार रुपये की पहली किस्त बैंक में जमा कर उसकी रसीद हज कमेटी कार्यालय पर जमा करें।

इस्लाम में हज सब्सिडी जायज नहीं
हज यात्रा
- फोटो : amar ujala
हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने हज को इस्लाम का अहम फरीजा बताते हुए कहा कि हज सब्सिडी इस्लाम मे जायज नहीं है। इसे किसने शुरू किया इस पर बहस नहीं हो रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार 22 करोड़ नागरिकों की है।
हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि हज यात्रा के लिए उड़ान तय करने के लिए ग्लोबल टेंडर नहीं हो सकता है। भारत सरकार और सऊदी अरब के बीच एग्रीमेंट है कि हज यात्रा के लिए 50 फीसद सऊदी एयरलाइंस और 50 फीसद इंडियन एयरलाइंस की उड़ाने रहेंगी।
अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ व हज मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार समाज सभी वर्गों के हितों पर काम कर रही है। प्रदेश के सभी जाति धर्म के लोग सरकार का अंग हैं।
उन्होंने आजम को निशाने पर लेते हुए कहा कि शायद उन्हें मेरी शक्ल पसंद नही है या फिर वो धर्म परिवर्तन करने वाले हैं। इसीलिए हज कमेटी के चेयरमैन होते हुए भी वो कार्यक्रम से नदारद हैं।