फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   43.8 kg marijuana found in four unclaimed bags in train

Varanasi News: ट्रेन में चार लावारिस बैग में मिला 43.8 किलो गांजा

Mon, 04 Aug 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
43.8 kg marijuana found in four unclaimed bags in train
शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात आरपीएफ व जीआरपी ने कामाख्या-जोधपुर एक्सप्रेस से गांजे से भरे चार लावारिस बैग बरामद किया है। बैग में कुल 43.800 किलोग्राम गांजा भरा मिला। पुलिस ने चारो बैग जब्त कर लिया।
विज्ञापन

जीआरपी जौनपुर के प्रभारी अधिकारी प्रमोद यादव ने बताया कि शनिवार की देर रात कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कोच संख्या बी-6 की सीट संख्या 34 और 35 के पास चार लावारिस बैग पड़े हैं। कंट्रोल की सूचना पर प्लेटफाॅर्म नंबर छह पर आरपीएफ प्रभारी जेपी बहुगुणा व जीआरपी चौकी प्रभारी राजीव सिंह टीम के साथ पहुंचे। वरिष्ठ टिकट निरीक्षक अमित कुमार की तरफ से दिए गए मेमो के आधार पर सभी चार बैग की जांच की गई। जांच के दौरान बैग में मादक पदार्थ होने की आशंका जताई गई। बाद में चारो बैग तीन साधारण और एक ट्रॉली बैग को ट्रेन से उतारकर जांच की गई। बैग में प्लास्टिक की पैकिंग में गांजा भरा था। वजन कराने पर पहले बैग में 10.300 किग्रा, दूसरे में 5.900 किग्रा, तीसरे में 10.200 किग्रा व चौथे बैग में 17.400 किग्रा गांजा बरामद हुआ। वहां मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति इन बैग का स्वामी नहीं निकला। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed