{"_id":"5ca912c8bdec22147163bfe0","slug":"41554584264-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों ने नगर आयुक्त पर लगाया उपेक्षा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षदों ने नगर आयुक्त पर लगाया उपेक्षा का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निगम मुख्यालय पर वार्ड की समस्याओं को लेकर पहुंचे पार्षदों ने नगर आयुक्त पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। शनिवार को निगम कार्यालय पर पहुंचे पार्षदों का कहना है कि नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी के पास सर्वदलीय पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल से मिलने के लिए दो मिनट का समय भी नहीं है। नाराज पार्षदाें ने सोमवार को नगर आयुक्त का घेराव करने की घोषणा की है।
शनिवार को सपा व कांग्रेस पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल सीवर समस्या, पेयजल संकट, गंदगी और स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर नगर आयुक्त से मिलने पहुंचा था। करीब 25 पार्षदों ने जैसे ही अपनी बात रखने की शुरुआत की नगर आयुक्त उठकर चलते बने। हालांकि दो पार्षदों ने अपनी बात रख दी लेकिन बाकी पार्षद समस्या नहीं कह पाए। पार्षदों का आरोप है कि हमने घंटों नगर आयुक्त के आने का इंतजार किया, लेकिन वह कार्यालय नहीं लौटे। नाराज पार्षदों ने बाद में आक्रोश पत्र लिखा और लौट गए। सोमवार को पार्षदों ने नगर आयुक्त का घेराव करने का ऐलान किया है। प्रतिनिधि मंडल में पार्षद गोपाल प्रसाद यादव, राजेश पासी, हसन अंसारी, मिथिलेश साहनी, रियाजुद्दीन, असलम अंसारी, बेलाल, अरशद लड्डू, बच्चा साहनी, गुलशन अली, हाजी ओकास अंसारी आदि शामिल रहे।