फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ट्रेन से कटकर एक की मौत, दूसरा घायल

ट्रेन से कटकर एक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 07 Apr 2019 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर एक की मौत, दूसरा घायल
रोहनियां/वाराणसी। रोहनियां क्षेत्र के मिल्की चक गांव के सामने मालगाड़ी से कटकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चचेरा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब नौ बजे दोनों भाई राजातालाब से बनारस जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे बढ़ैनी खुर्द निवासी सुरेश राजभर (25) की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। घटना की सूचना पर पुलिस व आरपीएफ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल राम विलास राजभर को उपचार के लिए एंबुलेंस से बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भेजा गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के चलते कुछ देर के लिए मालगाड़ी भी खड़ी रही। ट्रेन की चपेट में दोनों कैसे आए, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधर, लोहता थाना क्षेत्र के महमूदपुर रेलवे फ ाटक पर आत्महत्या की नियत से सरहरी गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति लेट गया। आसपास के लोगों ने उसे पटरी से हटाया। इसकी जानकारी लोहता स्टेशन अधीक्षक को मिली तो उन्होंने आरपीएफ को सूचना दी। तभी युवक के परिजन आ गए और उसे समझा बुझाकर साथ ले गए। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed