फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दहेज के लिए टूटी शादी, युवती ने की आत्महत्या

दहेज के लिए टूटी शादी, युवती ने की आत्महत्या

Mon, 18 Mar 2019 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए टूटी शादी, युवती ने की आत्महत्या
वाराणसी। शादी की तारीख नजदीक आते ही दहेज में पांच लाख रुपये कैश की अचानक मांग कर विवाह तोड़ने से दुखी युवती ने रविवार को आत्महत्या कर ली। फ ांसी लगाने से पूर्व सुसाइड नोट में होने वाले पति संदीप और उसके परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मामला कैंट के नई बस्ती पांडेयपुर का है। युवती के पिता डॉक्टर जयप्रकाश सिंह ने कैंट पुलिस को दी तहरीर में जिक्रकिया कि उनकी पुत्री का विवाह पन्नूूगंज सोनभद्र निवासी संदीप सिंह से 25 जनवरी वर्ष 2019 को होना तय हुआ था। आरोप है कि शादी से दस दिन पूर्व पांच लाख रुपये कैश की मांग करते हुए लड़के के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। इससे युवती अवसाद में आकर बीमार रहने लगी और रविवार की दोपहर में अपने कमरे में फंासी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसमें युवती ने होने वाले पति संदीप और परिजनों पर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। युवती बेला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर थी।
विज्ञापन

आग लगाने की कोशिश, दो के विरुद्ध मुकदमा
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवां में रविवार को दोपहर बाद एक व्यक्तिने घर में मारपीट करने के बाद खुद को एक कमरे में बंद कर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। खोजवा के पूरनदास निवासी साड़ी बुनाई करने वाला दिनेश कुमार बेनवंशी शराब के नशे में धुत होकर घर में उपद्रव करने लगा। उसने अपनी मां फु ला देवी व भाभी सुनीता को डंडे से पीटने व गाली देने के बाद कमरे में बंद कर लिया और आग लगाने की धमकी भी देने लगा। इस दौरान उसने कमरे में स्थित गैस सिलिंडर से आग लगाने की कोशिश भी की। इस बीच भतीजे विकास कुमार ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed