फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रियंका के काफिले के आगे होगी पायलट बोट

प्रियंका के काफिले के आगे होगी पायलट बोट

Mon, 18 Mar 2019 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका के काफिले के आगे होगी पायलट बोट
वाराणसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के 20 मार्च के कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी है। वाराणसी में गंगा नदी के घुमावदार जलमार्ग और पानी की गहराई एक समान नहीं होने पर वीआईपी बोट के आगे एक पायलट बोट चलाई जाएगी।
विज्ञापन

जलमार्ग से आवागमन के लिए आईडब्ल्यूएआई के पास भी सूचनाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही सुबह सात बजे के बाद और शाम छह बजे के पहले तक ही जलमार्ग की यात्रा की जा सकेगी। प्रियंका 20 मार्च को शूलटंकेश्वर मंदिर से स्टीमर से रामनगर पहुंचेंगी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास का भ्रमण करेगी। फिर बोट के जरिए ही अस्सी घाट पहुंचेंगी और विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। यहां से दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगी और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। वहां से कार से कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। शाम को वह बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगी। इस दौरान प्रशासन से कार्यक्रम में दो लाउडस्पीकर और 10 वाहनों की अनुमति मांगी गई थी। पूरे कार्यक्रम को सशर्त अनुमति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रियंका के आगमन से पहले रविवार को एसपीजी वाराणसी पहुंच गई है। दशाश्वमेध घाट पर एसपीजी ने स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ एएसएल बैठक की। शाम को एसपीजी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री आवास का निरीक्षण किया। टीम ने आवास का हर कोना देखा और आसपास के लोगों के बारे में जानकारी हासिल की। सोमवार को टीम फिर आएगी। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष रेखा शर्मा मौजूद रहीं। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका 20 मार्च को दोपहर करीब दो बजे रामनगर बलुआ घाट पहुंचेंगी और वहां से शास्त्री आवास जाएंगी। पहले बलुआ घाट पर सिर्फ स्वागत का कार्यक्रम तय था, लेकिन बाद में स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने शास्त्री आवास पर भी संक्षिप्त कार्यक्रम तय करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजातालाब। कांग्रेसजनों ने रविवार को कचनार में बैठक प्रियंका गांधी के जोरदार स्वागत की तैयारी रणनीति बनाई। बैठक में आराजीलाइन विकासखंड के कार्यकर्ताओं ने अदलपुरा स्थित शीतला घाट पर स्वागत करने के मुद्दे पर चर्चा की, साथ ही शूलटंकेश्वर घाट पर स्वागत के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटाने पर विचार-विमर्श किया। बैठक में डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, आलोक पांडेय, नीरज पांडेय, डॉ. मनोज सिंह, संजीव सिंह, मोहम्मद अनवर, सुरेंद्र सिंह, उमेश शर्मा, राजित राम पाठक, अतुल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed