{"_id":"5c7eddddbdec22140012c0ce","slug":"41551818205-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीबीडी, कुंभ को सफल बनाने वाले अधिकारी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीबीडी, कुंभ को सफल बनाने वाले अधिकारी होंगे सम्मानित
विज्ञापन
वाराणसी/बाबतपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन और प्रयागराज कुंभ के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने की घोषणा की। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने दोनों आयोजन की सफलता पर अधिकारियों को बधाई दी और कहा- जल्द ही सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान पुलिस का बर्ताव बहुत अच्छा रहा और वह अब तक के सफल आयोजनों में से एक था। प्रयागराज कुंभ में पुलिस ने बर्ताव को और बढ़िया रखकर सबका दिल जीता। रूटीन में भी पुलिस का कार्य व्यवहार अच्छा हुआ है। यूपी पुलिस को अब देश ही नहीं दुनिया में भी सराहना मिल रही है। इससे पहले लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का पार्टी नेताओं और अफसरों ने स्वागत किया। इस दौरान राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, शैलेष पांडेय, पवन सिंह, आलोक श्रीवास्तव, सुदामा पटेल आदि मौजूद रहे।
कलक्ट्रेट में कनिष्ठ सहायक बनेंगी शहीद रमेश की पत्नी
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद रमेश यादव की पत्नी रेनू यादव को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। रेनू को वाराणसी कलक्ट्रेट में कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के शहीदों के आश्रितों को नौकरी देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जिलाधिकारी को नौकरी के लिए जगह व पद तय करने का अधिकार दिया था। जिलाधिकारी ने शहीद रमेश यादव और बड़गाम में हेलीकाप्टर क्रैश होने से शहीद विशाल पांडेय के परिजनों से बातचीत कर कागजी प्रक्रिया पूरी कराई। रेनू यादव मंगलवार को लखनऊ रवाना हो गईं। उधर, शहीद विशाल पांडेय की पत्नी माधवी पांडेय ने लखनऊ में नौकरी की इच्छा जताई है। डीएम ने शासन को इससे अवगत करा दिया है। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों शहीदों के आश्रितों को नौकरी देने की प्रक्रिया पूरी करा दी गई है। रेनू यादव को बुधवार को मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।