{"_id":"5c58aab0bdec22739f75714b","slug":"41549314736-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में महामना की जीवन गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में महामना की जीवन गाथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के जीवन संघर्षों, जीवन गाथा और बीएचयू की स्थापना को लेकर किए गए प्रयासों की एक झलक प्रयागराज कुंभ मेले में देखने को मिल रही है। मेले में महामना के नाम पर विशेष शिविर लगाया गया है, जिसमें विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक के कई दुर्लभ छायाचित्र, दस्तावेजों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। बीएचयू मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र की ओर से लगाए गए शिविर में बीएचयू अस्पताल से हर दिन चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ लोगों की सेहत की जांच भी कर रहे हैं।
कुंभ मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को महामना के जीवन आदर्शों से रूबरू कराया जा सके, इस उद्देश्य के साथ पहली बार कुंभ मेले में महामना शिविर लगाया गया है। शिविर में महामना की ओर से बीएचयू की स्थापना के लिए महात्मा गांधी, रविंद्र नाथ टैगोर सहित अन्य महापुरुषों को लिखे गए पत्रों, उनके साथ बैठक, विदेश यात्रा के साथ ही बीएचयू स्थापना स्थल सहित कुलपति के रूप में उनके द्वारा लिखे गए दुर्लभ पत्र, छाया चित्रों को लगाया गया है। बीएचयू मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र के समन्वयक प्रो. आशाराम त्रिपाठी के मुताबिक महामना ने शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो भी प्रयास किए हैं, उससे लोगों को परिचित कराया जा रहा है। 12 फरवरी तक चलने वाले शिविर में महामना अभिलेखागार से भी कई दुर्लभ दस्तावेज लगाए गए हैं। इसके अलावा लोगों को महामना की आवाज में दुर्लभ ऑडियो भी सुनाया जा रहा है।