{"_id":"5c2bcb85bdec2256ee323e8d","slug":"41546374021-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलह हजार बेघरों को मिलेगा आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलह हजार बेघरों को मिलेगा आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जनपद के 16 हजार गरीबों को आवास दिया जाएगा। इसके लिए पात्रों की सूची तैयार कर ली गई है। वेबसाइट पर सूची फीडिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है और इन्हें लाभान्वित करने के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सरकार ने वर्ष 2022 तक आवास विहीन परिवारों को पक्का मकान देने का वादा किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे कराने के बाद सोशल इकोनॉमिक कास्ट सेंसर (सेक) सूची तैयार की गई, लेकिन इसमें बहुत से पात्रों को न शामिल किए जाने की बात सामने आई। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत नये सिरे से सर्वे कराने का निर्णय लिया। जनपद की 760 ग्राम पंचायतों में अगस्त में सर्वे कराया गया। इसमें 16 हजार 487 ऐसे परिवार सामने आए, जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं। इन परिवारों को तीन चरण में एक लाख 20 हजार रुपये आवास निर्माण के लिए दिए जाएंगे। इसके अलावा मनरेगा के तहत 90 मानव दिवस का 15 हजार 750 रुपये मजदूरी दी जाएगी। पात्र को उज्जवला योजना के तहत घरेलू गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन भी दिया जाएगा।