फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रेडिएशन से बढ़ रहा ग्लोबल वार्मिंग का खतरा

रेडिएशन से बढ़ रहा ग्लोबल वार्मिंग का खतरा

Sat, 29 Dec 2018 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
रेडिएशन से बढ़ रहा ग्लोबल वार्मिंग का खतरा
वाराणसी। ऑल इंडिया साइंस टीचर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का समापन शुक्रवार को बीएचयू कला संकाय प्रेक्षागृह में हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एमएमवी बीएचयू के डॉ. विनोद कुमार कन्नौजिया ने कहा कि रेडिएशन के कारण ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ रहा है। इसके अलावा कैंसर, मोतियाबिंद जैसी बीमारियां भी हो रही हैं। उन्होंने बताया कि माइक्रो एल्गी कंपाउंड में ऐसे बैक्टीरिया पाए जा रहे हैं जिससे फोटो प्रोटेक्टिक कंपाउंड बनाया जा रहा है जो इन रेडिएशन से बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला और आल इंडिया साइंस टीचर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कला संकाय प्रेक्षागृह में आयोजित अधिवेशन के समापन अवसर पर डॉ. केके डे ने डॉ. एसएन बोस पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। वहीं सनबीम स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सुधांशु चक्रवर्ती की टीम ने पर्यावरण संरक्षण पर नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर व मॉडल प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ. एसके सरकार व जनरल सेक्रेटरी आरपी सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संयोजन कार्यकारिणी सदस्य रितब्रोतो रॉय का रहा। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. जीसी भट्टाचार्या, रविंद्र प्रसाद सिन्हा, कृष्णा रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed