{"_id":"5c0d7b3ebdec22417217e539","slug":"41544387390-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश के गढ़ में राजभरों को एकजुट करेंगे अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश के गढ़ में राजभरों को एकजुट करेंगे अनिल
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गाजीपुर में 29 दिसंबर को होने वाली रैली में राजभर समुदाय को एकजुट करने की जिम्मेदारी भाजपा नेस्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री अनिल राजभर को सौंपी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करने के साथ ही महाराजा सुहेलदेव के नाम से टिकट भी जारी करेंगे।
दूसरी ओर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी राजभरों को एकजुट कर रहे हैं। वह 27 प्रतिशत आरक्षण को तीन वर्गों में बंटवाने के लिए भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इस बाबत सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने कहा कि आरक्षण को तीन वर्गों में बांटे बगैर पार्टी भाजपा का समर्थन नहीं करेगी। पार्टी का कोई पदाधिकारी कार्यक्रम में भी नहीं जाएगा।
रैली की तैयारियों के मद्देनजर रविवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में राज्यमंत्री राजभर ने समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान 51 सदस्यीय टीम गठित की गई। टीम कार्यक्रम की तैयारियों को अंजाम देगी। इसके अलावा आठों विधानसभा में विधानसभा वार 21-21 लोगों की टीम बनाई गई है, जो टोली बनाकर गांव-गांव जाकर राजभर समाज के लोगों को जगाएगी।
विज्ञापन
सोमवार को अनिल ओमप्रकाश के गढ़ मऊ में राजभरों को साधेंगे। मऊ में राजभरों की अच्छी संख्या है।