फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीरेका में ‘लेटर वार’ अफसरों का आर-पार

डीरेका में ‘लेटर वार’ अफसरों का आर-पार

Sat, 01 Dec 2018 01:35 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
डीरेका में ‘लेटर वार’ अफसरों का आर-पार
वाराणसी। डीजल रेल कारखाना (डीरेका) महाप्रबंधक रश्मि गोयल के फरमान का विरोध शुरू हो गया है। तनातनी के माहौल के बीच शुक्रवार को पीसीएमई (प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर) ने पत्र जारी कर सभी विभागों से पीसीएमई को रिपोर्ट करने के लिए कहा। इसके बाद आनन-फानन में डीरेका प्रबंधन ने पीसीएमई के पत्र का खंडन करते हुए पूर्व के निर्देशों (पीसीईई-प्रमुख मुख्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को सभी विभाग रिपोर्टिंग करें) का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मार्च, 2019 तक 400 इलेक्ट्रिक रेल इंजन निर्माण का लक्ष्य पाने के लिए 23 नवंबर को काशी आए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने डीरेकाकर्मियों का उत्साह बढ़ाया था। अगले दिन महाप्रबंधक रश्मि गोयल ने डीरेका के कारखानों की कमान पीसीईई को सौंप दी। इससे पहले कारखाने जिम्मेदारी पीसीएमई की थी। इसके बाद मेकैनिकल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का विरोध शुरू हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीसीएमई ने पत्र लिखा है। पत्र में रेलवे बोर्ड के आदेश महाप्रबंधक के पत्र का हवाला देते हुए कारखाने के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे रेलव बोर्ड से निर्देश न आने तक पीसीएमई को रिपोर्ट करते रहें। पत्र महाप्रबंधक के साथ ही पीसीईई, पीएफए, पीसीएमएम, पीसीई सहित अन्य अधिकारियों को भी भेजा गया। जवाबी कार्रवाई करते हुए महाप्रबंधक ने पीसीपीओ के माध्यम से एक पत्र निर्गत कराया। इसमें पीसीएमई के पत्र का खंडन करने के साथ ही इसका संज्ञान न लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed