फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, रास्ता जाम

महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, रास्ता जाम

Wed, 21 Nov 2018 02:07 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, रास्ता जाम
वाराणसी। ककरमत्ता स्थित पापुलर हॉस्पिटल में महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की। विरोध में रास्ता जाम कर दिया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मंडुवाडीह निवासी राजमा बानो की पुत्री पिंकी खान (26) को पथरी की शिकायत के बाद उसे पापुलर हॉस्पिटल में दो सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था। राजमा ने बताया कि अस्पताल में इलाज शुरू हुआ और डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की सलाह दी। ऑपरेशन होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पिंकी को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि उसे हैदराबाद ले गए जहां पिछले शनिवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे हॉस्पिटल पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई लेकिन किसी ने कुछ सुना नहीं। इसी बीच बाहर खड़े दर्जनों लोग हंगामा करने लगे और हॉस्पिटल के बाहर रास्ता जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि इलाज में लापरवाही करने वाले दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जाम की वजह से मंडुवाडीह-ककरमत्ता मार्ग करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एके कौशिक ने बताया कि दो सप्ताह पहले मरीज हॉस्पिटल में आई थी, उसे पित्त की नली, पित्त की थैली में पथरी, पैंक्रियाटिस की शिकायत थी। इसका हर संभव इलाज किया गया और बेहतर इलाज के उच्च संस्थान ने रेफर कर दिया गया था। मरीज की मौत हैदराबाद में हुई। इलाज में लापरवाही का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed