फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   व्यापारियों के बीच जाएगा भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ

व्यापारियों के बीच जाएगा भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ

Sun, 21 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों के बीच जाएगा भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ
वाराणसी। भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओपी गोयल ने कहा कि मिशन 2019 के तहत उत्तर प्रदेश में 74 सीटों पर विजय हासिल करने के लक्ष्य के साथ भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतरना है। इसके लिए आवश्यक है कि हम सदस्यता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। शनिवार को गुलाब बाग स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश संयोजक ने कहा कि शीघ्र ही व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश स्तर पर एक बड़ा अभियान चलाकर जीएसटी को लेकर व्यापारियों के बीच जाएगा। उनसे जीएसटी के बारे में विस्तार से चर्चा करेगा। कहा कि जीएसटी से घबराने की जरूरत नहीं है। इस नई कर प्रणाली को समझने की आवश्यकता है। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय संयोजक बृजनंदन सिंह ने की। संचालन सह संयोजक अखिलेश सिंह और धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने किया। इसमें सभी 15 जिलों के संयोजक और सह संयोजक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed