फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में

अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में

Sun, 07 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव में अब अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं महामंत्री पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) और समाजवादी छात्र सभा (सछास) में सीधी टक्कर है। महामंत्री पद के एनएसयूआई के स्वामीनाथ भाष्कर ने ऑनलाइन पंजीकरण में गलत नामांकन पत्र भर दिया था, जिसकी वजह से वह सत्यापन कराने नहीं पहुंचे। उपाध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री पद पर पांच-पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले संदीप कुमार यादव चुनाव मैदान से हट गए हैं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर इजहार हाशमी और शिवम कुमार ने नामांकन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण तो कराया लेकिन शनिवार को सत्यापन को नहीं पहुंचे। पुस्तकालय मंत्री पद तक पवन कुमार सिंह व पंकज कुमार ने भी नामांकन नहीं किया। वहीं संकाय प्रतिनिधि पद पर 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें शिक्षा, विधि और वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय प्रतिनिधि पद एक ही उम्मीदवार है।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन के लिए सत्यापन किया गया। इस दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जुलूस के रूप में अपनी ताकत दिखाई। ढोल नगाड़े और डीजे की धुन पर अलग अलग उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। एबीवीपी का जुलूस शहीद उद्यान, चांदपुर और भारत माता मंदिर से निकाला गया। समाजवादी छात्र सभा पैनल के प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस में ढोल नगाड़े और डीजे के साथ पटाखे भी खूब फोड़े गए। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अलग अलग पैनल के प्रत्याशियों को जुलूस के लिए अलग अलग समय निर्धारित किया गया था जिसकी वजह से बिना किसी बवाल के ही नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक प्रत्याशी अपने प्रस्तावक और समर्थक के साथ नामांकन पत्र और मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम को प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई। चुनाव अधिकारी प्रो. मुन्नीलाल ने बताया कि सात अक्तूबर (रविवार) को नाम वापसी है। सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद शाम को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नामांकन के दौरान कुलानुशासक प्रो. शंभु उपाध्याय, एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय, एसपी सिटी दिनेश सिंह, सीओ चेतगंज अंकिता सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed