{"_id":"5bb917a1867a5568185f09e5","slug":"41538856865-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के सामने किया अतिक्रमण तो जाना होगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के सामने किया अतिक्रमण तो जाना होगा जेल
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दुकान के सामने सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को मुकदमा कर जेल भेजा जाएगा। लोगों को विकास भी चाहिए और अतिक्रमण भी न हटे तो यह कैसे संभव होगा। यह बातें जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने महानगर उद्योग व्यापार समिति व महानगर युवा उद्योग व्यापार समिति के संयुक्त संयोजन में आयोजित दायित्व ग्रहण व व्यापारी संगोष्ठी के दौरान कहीं। पॉलिथीन के खिलाफ चलाए गए अभियान में व्यापार मंडल के सहयोग के लिए उन्होंने पदाधिकारियों की तारीफ की। राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने पदाधिकारियों को दायित्व की शपथ दिलाई। आईजी रेंज विजय सिंह मीणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का यह पहला संगठन है जहां व्यापारिक समस्याओं के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपनी भागीदारी करता रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हेलमेट अभियान को व्यापकता देने की बात कही। मुख्य संरक्षक आरके चौधरी ने विषय स्थापना की और संगठन के बारे में विस्तार से बताया। दायित्व ग्रहण समारोह की अध्यक्षता युवा उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने की। युवा प्रभारी रजनीश कनोजिया ने पुलिस महानिरीक्षक से व्यापारियों की आत्म सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने का निवेदन किया। महानगर अध्यक्ष प्रेम नाथ मिश्रा ने यातायात व शहर में जाम की समस्या व इसके लिए व्यापक उपाय पर प्रकाश डाला।
सभा का संचालन महामंत्री संगठन गोकुल शर्मा व महामंत्री अशोक जायसवाल ने किया। संगोष्ठी के अंत में युवा के महामंत्री राहुल गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। चुनाव आयोग संपर्क विभाग संयोजक दीपक जायसवाल मोनू व कार्यालय आधुनिकीकरण प्रकल्प के सहसंयोजक विश्वास जायसवाल बनाए गए। कार्यक्रम में मनीष चौबे, अजय गुप्ता, अनुज डिडवानिया, शोमनाथ विश्वकर्मा, अनिल सिंह, राहुल मेहता श्रीनारायण खेमका, अशोक गुप्ता, मनीष गुप्ता, पंकज अग्रवाल, डॉ. अंजनी मिश्रा, अवधेश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, यूआर सिंह आदि मौजूद रहे।