फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विशिष्ट क्षेत्र का सर्वे पूरा, पुर्नवास के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

विशिष्ट क्षेत्र का सर्वे पूरा, पुर्नवास के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

Wed, 05 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
विशिष्ट क्षेत्र का सर्वे पूरा, पुर्नवास के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की ओर से कराए गए सर्वे के पूरा होने के बाद उसे अनुमोदित कर पुर्नवास के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। पुर्नवास के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण दांदूपुर में इन लोगों को आवास मुहैया कराएगा। आवास नहीं लेने वालों को उतनी धनराशि मुहैया कराने का प्रस्ताव है। इसके अलावा खरीदे जा चुके मकानों के ध्वस्तीकरण के लिए कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की बैठक में इस पूरी परियोजना के लिए प्रस्तावित बजट भी स्वीकृति किया गया है। शासन से अनुमति मिलने के बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सभागार में विशिष्ट क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक में बजट पर चर्चा कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें विशिष्ट क्षेत्र के चिन्हित किराएदारों के पुर्नवास की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। शासन से बजट जारी होने के बाद विकास प्राधिकरण दांदूपुर में आवास का निर्माण करेगा। इसके अलावा मणिकर्णिका घाट शवदाह करने वाले परिवारों इत्यादि को समुचित पुर्नव्यवस्थापन करने, अधिसूचित क्षेत्र की सीमा से सटे निकटवर्ती भवनों के अर्जन पर विचार विमर्श हुआ। अब तक खरीदे जा चुके भवनों के ध्वस्तीकरण के साथ मंदिर के विस्तारीकरण की कार्ययोजना को भी अनुमोदित किया गया। परिषद के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि चार टीमों से पूरे क्षेत्र का सर्वे कराया गया था। उसकी रिपोर्ट को अनुमोदित कर शासन को भेज दिया गया। बैठक में काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पंडित अशोक द्विवेदी, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष वीडीए राजेश कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed