{"_id":"5b6613704f1c1b8f3e8b51f2","slug":"41533416304-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल जा रही नर्स के साथ किया सामूहिक दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल जा रही नर्स के साथ किया सामूहिक दुराचार
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के डाफी में शुक्रवार की रात निजी अस्पताल में ड्यूटी पर जा रही महिला के साथ सामूहिक दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में वह कर्मचारी है। लगभग पौने दस बजे रात्रिकालीन ड्यूटी पर अस्पताल जा रही थी। अस्पताल के पहले तिराहे के पास सफेद रंग की चार पहिया वाहन से सत्यजीत कुमार अपने दो अज्ञात साथियों के साथ पहुंचा और पीड़िता को जबरदस्ती वाहन में बैठा लिया। अरोप है कि बाद में उसे बेहोश कर आरोपी उसे कुछ दूरी पर स्थित एक कमरे में ले गए जहां सामूहिक दुराचार किया। सुबह वाहन में बैठाकर पीड़िता के घर के पास छोड़ कर भाग गए। चौकी प्रभारी रमना ने बताया कि आरोपी एक निजी अस्पताल का मैनेजर है। पूर्व में भी पीड़िता ने रोहनिया थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया है।