{"_id":"5b5628644f1c1b07788b5a38","slug":"41532373092-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 नलकूप खराब, डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 नलकूप खराब, डीएम नाराज
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सांसद वीरेंद्र सिंह और जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में धान की रोपाई और किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई। इसमें नहरों में पानी और नलकूपों की हालत पर चर्चा की गई। बैठक में यह बात सामने आई कि जिले भर में 42 नलकूप खराब हैं, जिनकी अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई। इस पर डीएम ने एक्सईएन नलकूप को जमकर फटकार लगाई। वहीं, बैठक में अनुपस्थित एक्सईएन नहर को नोटिस जारी किया। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सही कार्य रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने 42 ट्यूबवेल खराब होने पर नाराजगी जताई। इस पर अधिशासी अभियंता नलकूप को फटकार लगाई गई और हिदायत दी कि एक सप्ताह में सभी ट्यूबेल चालू किए जाएं। एसडीएम और बीडीओ के साथ बैठक कराकर किसानों के हित को ध्यान में रखकर पुरानी नालियों का मनरेगा से मरम्मत कराने को कहा। कहा कि खरीफ फसल की जब तक पहली सिंचाई न हो तो नहर, सिंचाई और नलकूप विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टी स्वीकृत न की जाए। जीटी रोड के आसपास तालाब, मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य सीएसआर से कराया जाए। सिक्सलेन में जिन किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है, उन्हें मुआवजा दिलाएं। डीएम ने एसडीएम और सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि भ्रमण के दौरान सभी योजनाओं का सत्यापन कराएं। भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने बिहरोजपुर का ट्यूबवेल खराब होने की शिकायत की, जिसे तत्काल मरम्मत कराने को कहा गया। जिला उपाध्यक्ष सपना दूबे ने गोपीगंज प्राचीन मंदिर में जलभमाव की शिकायत की, जिस पर सांसद ने पानी निकासी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, नागेंद्र सिंह, शैलेंद्र दूबे, एसडीएम यमुनाधर चौहान, अमृता सिंह, उप कृषि निदेशक आरएन सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन