फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कल थम जाएंगे ट्रकों के पहिए, ट्रांसपोर्टर देंगे धरना

कल थम जाएंगे ट्रकों के पहिए, ट्रांसपोर्टर देंगे धरना

Thu, 19 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
कल थम जाएंगे ट्रकों के पहिए, ट्रांसपोर्टर देंगे धरना
वाराणसी। 20 जुलाई से होने वाली हड़ताल को लेकर वाराणसी तथा चंदौली जिले के ट्रक मालिक ट्रांसपोर्टर तथा एसोसिएशन के पदाधिकारियों की लहरतारा में एक बैठक हुई। बैठक में चंदौली ट्रांसपोर्ट ट्रक यूनियन की अध्यक्ष मधु राय ने ऐलान किया कि चंदौली में कोई ट्रक सड़क पर नहीं चलेगी। दावा किया कि 20 तारीख से वह नौबतपुर चेक पोस्ट पर टेंट लगाकर खुद धरने पर बैठेंगी। पड़ाव के ट्रक यूनियन के अध्यक्ष विनोद यादव ने बताया की पड़ाव के सभी ट्रांसपोर्टर अपने काम बंद करके हड़ताल को सफल बनाएंगे। वाराणसी ट्रंासपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने कहा कि इस बार की लड़ाई आर-पार की है। कहा कि हमारी मांग है कि डीजल पर जीएसटी चार्ज हो जिससे डीजल सस्ता हो ट्रकों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कई गुना बढ़ गया उसे पुन: उसी स्थिति में लाया जाए। संचालन विनोद शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रकाश यादव, नसीम, मदन कपिल इत्यादि ने अपने विचार रखे। बैठक में सुनील कपूर, आशीष श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, आरपी दुबे, किरन तिवारी, सूर्यमणि तिवारी, सचिन चौधरी इत्यादि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed