{"_id":"5b4111104f1c1b86468b521a","slug":"41530990864-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ को पीट-पीटकर मार डाला
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंज। कालीन नगरी में बेजुबान पर अत्याचार की ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। कुछ सिरफिरों ने एक सांड़ को घेरकर बेरहमी से इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। मामला पिलखुना गांव का है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दर्जन भर से अधिक अज्ञात लोगों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
ऊंज थानाक्षेत्र के पिलखुना गांव में शुक्रवार को एक काले सांड़ को 10 से 15 की संख्या में युवकों ने घेर लिया और लाठियों की बरसात करनी शुरू कर दी। बेजुुबान चिल्लाता रहा और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने का प्रयास करता रहा, लेकिन हैवान बने इंसान सांड़ को तब तक पीटते रहे, जब तक उसके शरीर से प्राण नहीं निकल गए। झकझोर देने वाली बात यह रही कि सांड़ के मरने के बाद वहां मौजूद युवकों ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। इस घटना को लेकर कई लोगों में नाराजगी है। प्रशासन के संज्ञान में मामला तब आया, जब सांड़ की बेरहमी से पिटाई करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना को संज्ञान में लेते हुए ऊंज थाने की पुलिस ने दर्जन भर से अधिक अज्ञात लोगों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।