{"_id":"5b1063b94f1c1bb0318b47a6","slug":"41527800761-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के अंत तक शुरू हो जाएंगे सात और सीएनजी फिलिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल के अंत तक शुरू हो जाएंगे सात और सीएनजी फिलिंग स्टेशन
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर में इस साल के अंत तक सात और सीएनजी फिलिंग स्टेशन की शुरुआत होगी। फिलहाल अभी दो स्टेशन चालू कर दिए गए हैं। गेल की तरफ से चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल सभागार में गुरुवार को आयोजित कार्यशाला में लोगों को नेचुरल गैस के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने गेल के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल्द ही सिटी बसों में भी सीएनजी किट लगाने का काम शुरू होगा। इसके लिए नया डिपो स्थापित करने के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है।
गेल के मुख्य महाप्रबंधक एसएन यादव ने सीएनजी के प्रति जागरूकता व इससे समाज व पर्यावरण को होने वाले लाभ की जानकारी दी। बताया कि सीएनजी डीजल और पेट्रोल के मुकाबले करीब 30 फीसदी किफायती है। साथ ही इसके उपयोग से प्रदूषण भी कम होता है। गेल के कार्यकारी निदेशक (सी) पार्थ ने बताया कि शहर में सीएनजी व पीएनजी पाइप लाइनें बिछायी जा चुकी है। डीरेका व बीएचयू कालोनी में करीब 6500 लोगों के घर में पीएनजी कनेक्शन की सुविधा दी जा चुकी है। लोग वाहनों के लिए सीएनजी और घर व वाणिज्यिक उपयोग के लिए पीएनजी का उपयोग कर सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश चंद रावत ने भी सीएनजी के लाभों से अवगत कराया। आरटीओ आरपी द्विवेदी ने कहा कि वाहनों के सीएनजी में परिवर्तित करने में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। जबकि ऑटो एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ सिंह दीनू सीएनजी के प्रचार-प्रसार को ऑटो चालकों के सहयोग का वादा किया। कार्यशाला में गेल के कार्यकारी निदेशक उप महाप्रबंधक गौरीशंकर, बख्तावर सिंह, मुख्य प्रबंधक एके द्विवेदी, सुरेश तिवारी, शीलचंद, सुनील, प्रबंधक अंकुर विश्नोई, चंदन, अरुण जायसवाल, एमसी जोशी, शरद रस्तोगी, रवीश मिश्रा, जसवंत, अमल नाथ आदि रहे।