{"_id":"5b0469334f1c1b2b118b584b","slug":"41527015731-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो में फंसकर घिसटता रहा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो में फंसकर घिसटता रहा, मौत
Updated Wed, 23 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसिया। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर घोसिया चौराहे के समीप सोमवार की देर रात चौराहा पार करते समय तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह स्कार्पियो में फंसकर तकरीबन 50 मीटर तक घिसटता चला गया। घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद दुर्घटना में संलिप्त वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
औराई थानाक्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत घोसिया के वार्ड संख्या नौ इमलहा निवासी सदाकत अली पुत्र शेखावत अली (46) सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे जीटी रोड पार कर रहे थे। चौराहे से सड़क पार करते समय वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार धक्का मार दिया। इसके बाद वह गाड़ी में फंस गए और कुछ दूर तक घिसटते हुए चले गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ लोगों ने घटना की सूचना देकर फौरन 108 एंबुलेंस बुलाई। जानकारी मिलने के बाद औराई थाना प्रभारी सुनील दत्त दुबे भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल सदाकत अली को औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अज्ञात स्कार्पियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बताया जाता है कि सदाकत अली अपने परिवार के अकेला कमाने वाले व्यक्ति थे। उनकी छह लड़कियां हैं।