{"_id":"5aff39b94f1c1b195e8b56e4","slug":"41526675897-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरे से बनेगी बिजली, एनटीपीसी लगाएगा प्लांट0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरे से बनेगी बिजली, एनटीपीसी लगाएगा प्लांट0
Updated Sat, 19 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। अब वह दिन दूर नहीं जब घरों से निकलने वाला कचरा भी उपयोगी बनकर लोगों के काम आएगा। इस कचरे को ही उपयोगी बनाने के लिए एनटीपीसी करसड़ा में प्लांट लगाने जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह प्लांट एक मेगावाट क्षमता का रहेगा। इससे करसड़ा एसटीपी में खपत होने वाली बिजली की आपूर्ति की जाएगी। हालांकि शहर में तीन छोटे प्लांट पहले से ही लगाए गए हैं।
शहर में प्रतिदिन करीब छह सौ टन कचरा निकलता है। ऐसे में इस कचरे का निस्तारण एक बड़ी समस्या बन रही थी। इसको देखते हुए ही अब इस कचरे को उपयोगी बनाने के लिए तमाम शोध किए जा रहे हैं। इसमें ही अब उस कचरे से ही बिजली उत्पादन का कार्य भी शुरू किया गया। ऐसे में शहर से निकलने वाले बड़ी मात्रा में कचरे को लेकर एनटीपीसी एक मेगावाट का प्लांट लगाने जा रहा है।
इसके लिए उसने नगर निगम से जमीन की मांग की थी। इस पर आयुक्त नगर निगम ने करसड़ा में प्लांट लगाने की अनुमति दे दी है। जहां यह प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 24 टन खपत की होगी। इससे निकलने वाली बिजली उस क्षेत्र के लोगों को सर्प्लाई की जाएगी। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि प्लांट लगाने के लिए एनटीपीसी को अनुमति दे दी गई है। जल्द ही वे प्लांट लगाने का काम भी शुरू करेंगे।