{"_id":"5afc85d24f1c1be2408b5ec1","slug":"41526498770-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबा पूरेशंभू का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबा पूरेशंभू का युवक
Updated Thu, 17 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
गोपीगंज/लालानगर। मिर्जापुर के दीवान घाट पर स्नान के दौरान पूरेशंभू निवासी हरिश्चंद्र पाल गंगा में डूब गया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह परिवार वालों के साथ विंध्याचल दर्शन करने के लिए गया था।
सुबह एक ट्रैक्टर पर हरिश्चंद्र के परिवार के कुछ सदस्य और दोस्त विंध्याचल दर्शन करने गए। दीवान घाट पर स्नान करने के दौरान हरिश्चंद्र गहरे पानी में चला गया। यह देखकर वहां खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे गोताखोर उसके शव को ढूढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक नहीं मिला। हरिश्चंद्र के डूबने की जैसे ही खबर गांव में पहुंची कोहराम मच गया। वहां उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब हरिश्चंद्र डूबने लगा तो उसके अन्य साथी वहां से भागने लगे। वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। पांच भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।