{"_id":"5aea1edf4f1c1b5c098b7afa","slug":"41525292767-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदत के साथ बाबा के दर पर हाजिरी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत के साथ बाबा के दर पर हाजिरी लगाई
Updated Thu, 03 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हजरत नूरुद्दीन शान बाबा का उर्स बुधवार को पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। नरिया स्थित हजरत के आस्ताने पर सुबह से ही लोगों की भीड़ फातिहा पढ़ने और मन्नतों की चादर चढ़ाने को उमड़ी थी। सुबह से देर शाम तक शहर ही नहीं बाहर से लोगों ने बाबा के दर पर आकर हाजिरी लगाई। मन्नतों की चादर चढ़ाई।
बुधवार को उर्स का आगाज कुरानख्वानी के साथ हुआ। गागर चादर के साथ गुस्ल की रस्म अदा की गई। शाम को अस्र की नमाज से पहले चादर का जुलूस उठाया गया। अपने कदीमी रास्तों से होते हुए चादर बाबा के आस्ताने पर लाकर चढ़ाई गई। लोगों ने सामूहिक दुआख्वानी की। मुल्क के अमन चैन के लिए दुआएं की गईं। देर रात कव्वाली और नाते पाक का नजराना भी अकीदतमंदों ने पेश किया।