{"_id":"5ac296844f1c1bbc618b5225","slug":"41522701956-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई से नहीं मिल रहा कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीआई से नहीं मिल रहा कैश
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रिजर्व बैंक आफ इंडिया की ओर से पर्याप्त करेंसी न मिलने की वजह से ही शहर में कैश का संकट बना हुआ है। न केवल बैंक बल्कि एटीएम से भी लोगों को धन नहीं मिल पा रहा है। लगन शुरू होने वाला है अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिसके घर में शादियां होनी है, उनकी मुश्किलें भी बढ़ जाएंगी। इस बीच जिले के विभिन्न बैंकों की ओर से आरबीआई को करीब 500 करोड़ से अधिक रुपये की मांग की गई है, जिससे कि कैश के संकट से उबरा जा सके।
जिले में विभिन्न बैंकों के कुल 600 से अधिक एटीएम हैं। पिछले पंद्रह दिन से एटीएम में कैश की किल्लत बनी है। इसमें एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूबीआई, पीएनबी आदि बैंकों के कुछ एटीएम पर तो नो कैश का बोर्ड लगा है जबकि कुछ जगहों पर तो पैसे निकालने की लिमिट तय कर दी गई है। ऐसा इसलिए कि एटीएम पर आने वाले अधिक से अधिक लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
पंद्रह दिन से कैश का संकट बने रहने की मुख्य वजह आरबीआई की ओर से बैंकों को पर्याप्त करेंसी न मिलना है। इस वजह से बैंकों पर दबाव भी बढ़ा है। सूत्रों के मुताबिक इस बीच बैंक अधिकारियों ने आरबीआई को करीब 500 करोड़ से अधिक रुपयों की मांग की है। इसमें 100, 500 और 2000 की करेंसी मांगी गई है। हालांकि अभी पंद्रह दिन इस संकट से उबरने में लगेंगे।