{"_id":"5a8884c44f1c1bd04b8b62ea","slug":"41518896324-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास वोटिंग के डर से प्रत्याशियों की नींद उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास वोटिंग के डर से प्रत्याशियों की नींद उड़ी
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के उप्र कोटे के तीन प्रशासनिक सदस्य पद के लिए मतदान का शनिवार को दूसरा दिन है। ई-वोटिंग 22 फरवरी तक होना है। चुनाव लड़ रहे तीन तीन प्रत्याशियों के दोनो गुटों की क्रास वोटिंग को लेकर नींद उड़ गई है। सभी प्रत्याशियों के भदोही जिले का होने से कहा जा रहा है कि ऊंट किस करवट बैठेगा कोई दावे के साथ नहीं कह सकता।
जानकारी हो कि शेष भारत और कश्मीर कोटे के एक-एक खाली पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। उप्र के तीन सीटों पर जिले के ही छह प्रत्याशी आमने सामने हैं। ओएन मिश्रा बच्चा, श्रीराम मौर्या और हाजी फिरोज वजीरी का एक गुट है तो दूसरे गुट में राशिद कमर, जितेंद्र गुप्ता व श्याम लाल मौर्या हैं। सीट जीतने के लिए दोनो ही गुटों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा हो रही है। आलम यह है कि चुनाव प्रचार में एक गुट ने निर्यातकों को जुटा कर अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए वोट मांगा तो दूसरे गुट ने भी भारी भरकम भीड़ जुटा कर लोगों को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया।