{"_id":"5a7e07c84f1c1b92268b93eb","slug":"41518208968-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 101 गरीबों को उपहार में मिलेगा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 101 गरीबों को उपहार में मिलेगा घर
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। जिले के 101 गरीबों की खुशियों की सौगात मिलने वाली हैं। इनमें से कुछ को दिल्ली के बड़े होटल में आतिथ्य सत्कार के लिए ले जाया जा रहा है और उन्हें अपना घर खरीदने के लिए चेक दिए जाएंगे। बाकी को आवास खरीदने के लिए चेक अगले सप्ताह मिल जाएंगे। दरअसल, हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल 11 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी के मौके पर इन सभी को आवास का तोहफा देने जा रहे हैं। आवासों पर एक करोड़ 48 लाख रुपये खर्च होने हैं।
हरियाणा के उद्योग मंत्री गोयल ने अपनी भतीजी की शादी सादगी से करने के साथ-साथ दहेज में खर्च होने वाले धन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के 101 गरीबों को शादी के दिन आवास का उपहार देने का निर्णय लिया था। कुछ समय पहले गोयल ने इसके लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा था। पत्र में आग्रह किया गया कि उन्हें इस नेक पहल को आगे बढ़ाने के लिए उपयुक्त लाभार्थियों का नाम और ब्योरा उपलब्ध करा दिया जाए। लाभार्थियों को वह शादी समारोह के दौरान ही अपना घर बनाने-खरीदने के लिए चेक देंगे।
पीएमओ ने गोयल के आग्रह पत्र को स्वीकार करते हुए वाराणसी जिला प्रशासन को निर्देश दिया था कि 101 लाभार्थियों की सूची बनाने के साथ ही इन्हें शादी समारोह में शामिल कराने की व्यवस्था की जाए। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के निर्देश पर परियोजना निदेशक प्रेमचंद्र पटेल ने संबंधित ब्लॉक के ऐसे लाभार्थियों की सूची बना ली है। बताया गया कि चिह्नित लाभार्थियों में से जिनके पास अपनी जमीन उपलब्ध है, वे चेक की राशि से अपना मकान बना लेंगे, जबकि भूमिहीनों को जगह प्रशासन द्वारा उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
सीडीओ सुनील कुमार वर्र्मा ने बताया कि बीडीओ चिरईगांव शनिवार को दो इनोवा गाड़ी से चार-पांच लोगों को उनकी पत्नियों के साथ दिल्ली लेकर जाएंगे। बीडीओ बाकी लाभार्थियों के चेक लेकर आएंगे। अन्य लाभार्थियों को चेक यहीं देंगे।