{"_id":"5a78bc174f1c1b8e238b6e6e","slug":"41517861911-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से घटेगी महंगाई, टैक्स होगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी से घटेगी महंगाई, टैक्स होगा कम
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चेतगंज स्थित आर्य महिला पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग एवं इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउण्टेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सोमवार को वस्तु एवं सेवा कर विषय परकार्यशाला का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि जीएसटी कमिश्नर कमलेश प्रकाश ने कहा कि जीएसटी के पूरी तरह से लागू होने के बाद व्यापारियों एवं ग्राहकों के लिए टैक्स का बोझ होगा और महंगाई भी घटेगी। उन्होंने छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए अंतरराज्यीय जीएसटी, इनपुट टैक्स और समाधान योजना की भी जानकारी दी।
आईसीएआई वाराणसी के संयोजक सीए सुदेशना बसु ने कहा कि जिस प्रकार सुई कागजों को बांधे रखती है लेकिन कागज को चुभती भी है। उसी प्रकार जीएसटी भी सभी करों को समाहित रूप हैं लेकिन वह भी लोगों को चुभती है। हम सभी के लिए यह नई व्यवस्था है। सीए बृजेश जायसवाल ने जीएसटी, सीजीएसटी, एसजीएसटी, यूटीजीएसटी, आईजीएसटी के विभिन्न आयामों पर जानकारी दी। इस मौके पर सीए बृजेश कुमार गुजराती, सीए रवि सिंह, अध्यक्ष सीए अतुल सेठ ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. रचना दूबे, डॉ. विभा सिंह, प्रबंधक डॉ. शशिकान्त दीक्षित, डॉ. मीना सिंह, डॉ. ओम प्रकाश जायसवाल, डॉ. पूजा आदि मौजूद रहीं।