फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मैदागिन चौराहे पर सीवर ओवरफ्लो, दुकानों में घुसा पानी

मैदागिन चौराहे पर सीवर ओवरफ्लो, दुकानों में घुसा पानी

Wed, 10 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
मैदागिन चौराहे पर सीवर ओवरफ्लो, दुकानों में घुसा पानी
वाराणसी। विभागीय समन्वय के बिना खुदाई कराए जाने का खामियाजा मंगलवार को मैदागिन के बाशिंदों और दुकानदारों के साथ सैकड़ों राहगीरों को भुगतना पड़ा। मलबा फंसने से सीवर लाइन चोक कर गई। सीवर ओवरफ्लो होने से मैदागिन चौराहा से दवा मंडी तक सड़क पर जलभराव से लोग परेशान हो गए। कई दुकानों में पानी घुस गया। कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही से नाराज व्यापारी और आम लोग सड़क पर उतर आए। नगर निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक कार्यक्रम में जाते वक्त नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल की गाड़ी जब मैदागिन चौराहे पर पहुंची तो उन्होंने जलकल के अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजा। सीवर लाइन की सफाई कराकर समस्या हल कराई गई। इस दौरान आवागमन के साथ ही घंटों तक कारोबार भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

मैदागिन इलाके में कुछ दिनों पहले आईपीडीएस और जल निगम ने खुदाई कराई थी। खुदाई के दौरान निकला मलबा सीवर लाइन में फंस गया था। वहीं, यह भी पता चला कि शाही नाले की सफाई के लिए जगह-जगह लगाए गए पंपों में से कुछ पंप मंगलवार को नहीं चल रहे थे। इससे भी सीवेज का दबाव बढ़ा। सुबह सीवर लाइन जाम हो गई और गंदा पानी सड़कों-गलियों में बहने लगा। चौराहे से दवा मंडी तक जलभराव के साथ ही कई दुकानों में पानी घुस गया। नाराज व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नारे लगाए। उनका कहना था कि बेतरतीब खुदाई से आए दिन समस्याएं उठानी पड़ रही हैं। सबसे अधिक समस्या दवा मंडी के पास रही। दवा दुकानदारों का कहना था कि खुदाई के मलबे से सीवर लाइन के जाम होने के बारे में पहले ही शिकायत की गई थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed