{"_id":"5a53d8e94f1c1b32198b5c08","slug":"41515444457-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में भर्ती घायल युवक की मौत, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में भर्ती घायल युवक की मौत, तीन गिरफ्तार
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जैतपुरा थाना अंतर्गत संजय नगर कॉलोनी में गंभीर रूप से घायलावस्था में मिले मुकेश चौरसिया उर्फ मनीष (32) की रविवार देर रात बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस ने मुकेश के दोस्त संजय नगर कॉलोनी निवासी गोलू यादव, औसानगंज के मनीष गुप्ता और कोतवाली के मध्यमेश्वर निवासी भोला यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पांच हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में तीनों ने मुकेश के चेहरे व सिर पर ईंट-पत्थर और लात-घूसों से हमला कर उसे मरा समझ कर संजय नगर कॉलोनी में फेंक दिया था।
बीते शुक्रवार को संजय नगर कॉलोनी में सड़क किनारे मुकेश अधमरे हाल में मिला था। उसके चेहरे और सिर पर गंभीर जख्म थे और उसकी शिनाख्त नहीं की जा सकी थी। रविवार की शाम जैतपुरा थाने पहुंचे औसानगंज निवासी पंकज चौरसिया ने मुकेश की शिनाख्त अपने छोटे भाई के तौर पर की। पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमला का मामला दर्ज किया था। रविवार की रात उपचार के दौरान ही बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मुकेश की मौत हो गई। जैतपुरा इंस्पेक्टर हरिराम मौर्या ने बताया कि तफ्तीश शुरू की गई तो सामने आया कि मुकेश के दोस्तों गोलू, मनीष और भोला ने ही उस पर जानलेवा हमला किया था। सोमवार की शाम चौकाघाट बस स्टैंड के समीप से गोलू और मनीष को जबकि भोला को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जानलेवा हमले का मुकदमा गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया गया है।