{"_id":"5a53d8c94f1c1b32198b5c05","slug":"41515444425-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कॉलेज के छात्रों ने गेट बंद कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कॉलेज के छात्रों ने गेट बंद कर दिया धरना
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। साथियों के साथ मारपीट की घटना से नाराज उदय प्रताप इंटर कॉलेज के छात्रों ने सोमवार को कॉलेज का गेट बंद कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग थी कि मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। छात्रों ने शिवपुर थाने में दो के खिलाफ नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर ही उन्होंने कॉलेज का गेट बंद कर पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाने का प्रयास किया।
धरना दे रहे छात्रों का कहना था कि रविवार को सरसौली के कुछ लोगाें के साथ कॉलेज के छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। लोगाें ने इन छात्रों पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर इनकी पिटाई कर दी। साथ ही उन पर पथराव भी किया। इस मारपीट में तीन छात्रों को चोट लगी है। इस घटना के खिलाफ छात्रों ने थाने में तहरीर दी। कार्रवाई न होने पर सोमवार की सुबह वह कॉलेज के बाहर धरने पर बैठ गए। गेट बंद कर धरना-प्रदर्शन करने के कारण करीब एक घंटे तक कॉलेज में आवागमन बिलकुल बंद रहा। इससे न सिर्फ छात्र-छात्राओं को बल्कि परिसर में रहने वालाें को परेशानी भी उठानी पड़ी। धरने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को तत्काल कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। छात्र करीब एक घंटे तक धरने पर बैठे थे।