{"_id":"5a36dc9f4f1c1b9f678c1fe1","slug":"41513544863-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जनता के भरोसे जीतेंगे स्वच्छता की जंग’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जनता के भरोसे जीतेंगे स्वच्छता की जंग’
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। स्वच्छता सर्वे-2018 में प्रदेश में काशी की नंबर वन की रैंकिंग बरकरार रखने और देश में अव्वल लाने के उद्देश्य से रविवार को अस्सी घाट जन जागरूकता अभियान का आगाज हुआ। नगर निगम की अपील पर कार्यक्रम में जुटे लोगों ने अपनी काशी को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। वहीं, नगर आयुक्त ने कहा कि वाराणसी को स्वच्छ बनाना चुनौती है लेकिन असंभव नहीं। जनता के साथ मिल कर यह जंग हम जीतेंगे और शहर को पूरे देश में नंबर वन बनाएंगे।
नगर निगम और कियाना सोल्यूसंश के संयुक्त आयोजन का उद्घाटन महापौर मृदुला जायसवाल, मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण और नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने किया। नगर आयुक्त ने कहा कि इस बार स्वच्छता सर्वे में देश के 4041 शहरों के बीच काशी को बेहतर प्रदर्शन करना है। यह तभी हो पाएगा जब शहर की जनता सहयोग करेगी। पिछली बार देश में 32वां स्थान मिला था। उन्होंने लोगों से कूड़ेदान में ही कूड़ा डालने और अपने पड़ोसियों को भी इसके लिए जागरूक करें। साथ ही स्वच्छता एप डाउनलोड कर ऑनलाइन शिकायत करें। बताया कि 25 हजार लोगों से स्वच्छता एप डाउनलोड कराने का लक्ष्य रखा गया है ताकि शिकायतों की ऑनलाइन मानीटरिंग के साथ तत्काल निस्तारण कराया जा सके। मंडलायुक्त ने कहा कि अपने शहर को स्वच्छ बनाना सबकी जिम्मेदारी है। नागरिकों की भागीदारी सर्वे में बेहतर रैंकिंग दिलाने के साथ ही शहर को स्वच्छ बनाने में मददगार साबित होगी। इस मौके पर उप नगर आयुक्त रमेश चंद्र सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, अविनाश कुमार, डॉ. एके दूबे मौजूद रहे।