{"_id":"5a357eef4f1c1bce408bd7c7","slug":"41513455343-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के निशाने पर फर्जी गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के निशाने पर फर्जी गाइड
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। फर्जी टूरिस्ट गाइड की जापानी पर्यटक से लूटपाट की घटना के बाद पुलिस महकमे ने अभियान चलाकर कार्रवाई की तैयारी की है। थानावार चलाए जाने वाले इस अभियान में फर्जी टूरिस्ट गाइड पुलिस के निशाने पर होंगे। सभी थानेदारों को दो टूक हिदायत दी गई है कि पूरी गंभीरता से अभियान चलाएं। सारनाथ, गंगा घाटों से अन्य पर्यटन स्थलों तक सभी टूरिस्ट गाइड के लाइसेंस चेक किए जाएं। फर्जी टूरिस्ट गाइड के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग से पंजीकृत टूरिस्ट गाइड की सूची मंगवाकर थानों पर भिजवाई जा रही है। गाइड के पास केंद्र या राज्य सरकार से जारी लाइसेंस हर हाल में होना चाहिए। पुलिस सामने घाट से लेकर राजघाट तक नाविकों का भी वेरिफिकेशन कराएगी। सभी होटलों से संबद्ध चार पहिया वाहनों के चालकों का भी सत्यापन कराया जाएगा। पर्यटन स्थलों और गंगा घाटों के किनारे के होटल-रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी तस्दीक कर थानेदार रिपोर्ट देंगे। अभियान के बाद जिस थाना क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों के साथ आपराधिक घटनाएं होंगी या फर्जी गाइड मिलेंगे, वहां सीधे थानेदार को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
जापानी पर्यटक से लूटपाट में तीन संदिग्ध हिरासत में
जापानी पर्यटक अकीहीरो टनाका से लूटपाट करने वाले फर्जी गाइड रमीश खान का पता पुलिस शनिवार को भी नहीं लगा सकी। एसओ सिगरा ने बताया कि जिस ऑटो से जापानी पर्यटक मुगलसराय तक पहुंचे थे, उसके चालक से पूछताछ की गई है। जो सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, उनकी साफ तस्वीर तैयार कराई जा रही है। ऑटो चालक से मिली जानकारी के आधार पर तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। रमीश खान की सुरागकशी के लिए एक टीम को मुगलसराय और एक टीम को सारनाथ भेजा गया है।