फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बनारस के सैकड़ों श्रद्धालु कटड़ा में फंसे

बनारस के सैकड़ों श्रद्धालु कटड़ा में फंसे

Wed, 13 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
बनारस के सैकड़ों श्रद्धालु कटड़ा में फंसे
वाराणसी। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए बनारस के सैकड़ों श्रद्धालु कटरा में फंसे हुए हैं। रविवार की रात से लगातार हो रही बारिश के कारण आवागमन ठप हो गया है। वहीं, बर्फबारी भी हो रही है, जिसकी वजह से कटरा में तापमान पांच डिग्री हो गया है जबकि माता के भवन का तापमान माइनस में पहुंच गया है।
विज्ञापन

बेगमपुरा एक्सप्रेस से शनिवार को बनारस के दर्शनार्थियों का जत्था निकला था, जो रविवार को जम्मू होते हुए कटरा पहुंचा। रविवार को ही रात में वहां बारिश शुरू हो गई, जो मंगलवार को भी जारी रही। वहीं, सोमवार को त्रिकुटा पर्वत और भैरों घाटी में भारी बर्फबारी भी हुई है। इन हालातों में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु कटरा में फंसे हुए हैं। बहुत से लोग तो यात्रा स्थगित कर अपने घरों को लौटने लगे हैं। वाराणसी से पहुंचे पांडेयपुर निवासी राजकुमार वर्मा, महामनापुरी के प्रसून सिंह, सुंदरपुर के कृष्ण कुमार सिंह, सरायनंदन के उत्तम अग्रवाल, संतोष कुशवाहा, बच्छांव के अशोक कुमार सिंह, सभाजीत, राजेश सिंह, चंद्रभान सिंह और राजकुमार मौर्य आदि को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed