{"_id":"5a133ea04f1c1b0d698bcf2b","slug":"41511210656-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषीपुरा से उठा ताजिये का तारीखी जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषीपुरा से उठा ताजिये का तारीखी जुलूस
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पचासे के सिलसिले दोषीपुरा के इमामबाड़े से अंजुमन अजादारे हुसैनी के जेरे इंतजाम ताजिये का तारीखी जुलूस दोपहर तीन बजे पूरी अकीदत और एहतेराम के साथ उठाया गया। जुलूस में ताजिये के साथ अलम और दुलदुल की जियारत करने के लिए काजी सादुल्लाहपुरा, बड़ी बाजार, कच्चीबाग, पीलीकोठी, हनुमान फाटक, कज्जाकपुरा आदि क्षेत्रों में मर्द व ख्वातीन की हुजूम उमड़ा हुआ था। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ सदर इमामबाड़ा लाट सरैया पर जोरदार नौहा और मातम के साथ लब्बैक या हुसैन की सदाओं के साथ खत्म हुआ। जुलूस अंजुमन अजादारे हुसैनी के सेक्रेटरी जाफर इमाम एडवोकेट के निकला। जुलूस में कई उलेमा इकराम ने भी शिरकत की। मौलाना इकबाल हैदर, मौलाना गुलजार हुसैन, मौलाना कासिम अली, मौलाना अकबर हुसैन आदि शामिल रहे। सदर इमामबाड़े के मुतवल्ली सज्जाद अली ने जाइरीन का शुक्रिया अदा किया। हजरत अली समिति के सचिव फरमान हैदर के मुताबिक ये तारीखी जुलूस पिछले तीन दशक से लगातार उठाया जा रहा है।
रबी-उल-अव्वल का चांद दिखा, पहली तारीख आज
हिजरी साल के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के चांद का एलान सोमवार को कर दिया गया। इस लिहाज से दो दिसंबर को यौमुन्नबी और मोहर्रम के सिलसिले से इमाम हुसैन का साठा 28 नवंबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
रबी-उल-अव्वल का चांद दिखा, पहली तारीख आज
हिजरी साल के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के चांद का एलान सोमवार को कर दिया गया। इस लिहाज से दो दिसंबर को यौमुन्नबी और मोहर्रम के सिलसिले से इमाम हुसैन का साठा 28 नवंबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन