{"_id":"5a0df03d4f1c1b156b8b663a","slug":"41510862909-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक जलाकर प्रशासन से मांगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक जलाकर प्रशासन से मांगी बिजली
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भदैनी स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली की बिजली काटने से जागृति फाउंडेशन के लोग काफी आहत हैं। गुरुवार को संस्था के महासचिव रामयश के नेतृत्व में जन्मस्थली के पास दीपक जलाकर जिला प्रशासन से बिजली देने की मांग की।
संस्था के महासचिव ने कहा कि तीन दिन बाद 19 नवंबर को वीरांगना का जयंती है। ऐसे मौके पर बिजली काटना अनुचित है। जिस वीरांगना ने स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया था, आज उसी की जन्मस्थली रोशनी के लिए मोहताज है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शुक्रवार तक बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ा गया तो वे अन्न-जल त्याग कर वीरांगना की जन्मस्थली पर धरना देंगे। इस मौके पर हरिनाथ गोड़, मनोज और सुनील आदि मौजूद थे। वहीं, इस बारे में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अतुल निगम का कहना है कि जो संस्थाएं इस प्रकार के स्थलों की देखरेख करती हैं, वे बाकायदा कनेक्शन लेती हैं। कनेक्शन नहीं होने पर ही बिजली काटी गई होगी।